मैं प्रशान्त चौहान इस ब्लॉग में आपका स्वागत करता हूँ
आपको बताना चाहूँगा कि इस ब्लॉग को बनाने का मेरा मुख्य उद्धेश्य यह है कि, अपने गाँव को क्षेत्र और जनपद मे एक विशेष स्थान दिलाना है। इस ब्लॉग के माध्यम से गाँव के हर व्यक्ति तक शासन और प्रशासन के द्वारा चलायी जाने वाली लाभकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे मे अवगत कराना है। गाँव मे हर आधारभूत सुविधाओं को प्रारम्भ करना जिससे छोटे - छोटे कार्यों के लिए गाँव से बाहर न जाना पड़े । गाँव मे रह रहे वेरोजगार युवाओं को ऐसे व्यवसायों के लिए मार्गदर्शन करना जिसकी गाँव के विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका हो, गाँव के हर व्यक्ति को स्वछता के लिए जागरूक करना, इत्यादि ।
ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सूचना देना है। यहाँ मेरा प्रयास रहेगा कि मैं गाँव के किसी भी व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी और अन्याय न होने दूँ । और गाँव के प्रत्येक पात्र को उस योजना का लाभ मिले जिसका वह हकदार है। जैसे - पेंशन, आवास, शौचालय , हैंडपम्प, नाली, सड़क, खड़ंजा जैसे कार्यों पर नजर रखना है जिससे पात्र का हक कोई और न ले सके।
प्रमुख उद्देश्य -
1- गाँव मे एक ग्राम समिति का गठन करना ।
2- समिति का पंजीकरण और एक बैंक खाता खुलबाना जिसमे ग्राम समाज के कार्यों के लिए धनराशि को संरक्षित किया जा सके। और उसका प्रबंधन पारदर्शिता ओर भेदभाव रहित ईमानदारी से किया जा सके ।
3- आधारभूत सुविधाओं को गाँव मे ही उपलब्ध कराना।
4- गाँव के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक बनाना।
5- शासन और प्रशासन के द्वारा चलायी जाने वाली लाभकारी योजनाओं की जानकारी देना है।
6- गाँव मे हो रही गतिविधियों पर नजर रखना ।
7- गाँव के इतिहास से वर्तमान पीढ़ी को अवगत करना ।
8- सरकार की निशुल्क और ऑनलाइन सेवाओं के लिंक प्रदान करना ।
9- गाँव के युवाओं मे एकता की भावना को जाग्रत करना ।
10- सभी युवाओं को उनके लक्ष्य और भविष्य के लिए मार्गदर्शन ।
11- स्वछता के प्रति लोगों को जागरूक करना ।
12- गाँव में त्रैमासिक सभा का आयोजन करना ।
13- युवाओं और वर्तमान पीढ़ी को अनुशासनात्मक और शिष्टाचारी बनाना ।
निवेदन
अज्ञानतावस हुयी किसी भी त्रुटि के लिए क्षमा करना ।
इस ब्लॉग मे किसी भी प्रकार के संसोधन और सुधार के लिए कृपया मार्गदर्शन करें ।

0 Comments