पक्का बीघा, कच्चा बीघा, बिस्वां और एकड़ क्या होता है ?

 पक्का बीघा, कच्चा बीघा, बिस्वां और एकड़ क्या होता है ?

जब कभी खेत या जमीन को बीघा में नापने या उसका क्षेत्रफल निकालने की जरूरत होती है तो लेखपाल या पटवारी के पास जाना पड़ता है, या गाँव के कुछ लोगों को ही इसकी जानकारी होती है, किन्तु हम उससे नहीं समझ पाते कि वह रकबा (क्षेत्रफल) कैसे निकालते हैं ।

            खेतों को मापने के लिए देश के प्रत्येक राज्य और मंडल में अलग अलग प्रकार कि मापक प्रणाली उपयोग कि जाती है। जिनमें गज, हाथ, गट्ठा, जरीब, बिस्‍सा, बिस्वांसी, उन्वांसी, कछवांसी, बीघा, किल्‍ला, एकड़, हैक्‍टेयर आदि मात्रकों का प्रयोग होता है। किन्तु समान्यतः लोगों को ये समझना मुश्किल होता है कि गज कितना होता है? गट्ठा कितना होता है? या बिस्वांसी कितने क्षेत्र को कहते हैं? इसे पढ़ने के बाद आपको किसी से पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी, कि बीघा क्या होता है? एकड़ क्या होता है? हेक्टेयर क्या होता है?  कच्चा बीघा क्या होता है? और पक्का बीघा क्या होता है? एक बीघा में कितने विस्वा(बिस्‍सा ) होते हैं? एक हेक्टेयर में कितने एयर होते हैं?

लम्बाई मापने के मात्रक

एक मीटर = 3.281 फुट = 39.37 इंच  = 100 सेंटीमीटर

एक गज (Yard) = 36 इंच = 0.91 मीटर

एक हाथ = 18 इंच = आधा गज = 0.4572 मीटर

एक गट्ठा = 99 इंच = 8.25 फुट = 2.75 गज = 2.5146 मीटर (लगभग ढाई मीटर) = साढ़े पाँच हाथ

एक ज़रीब = 100 कड़ियाँ = (एक कड़ी= 7.92 इंच )= 792 इंच= 66 फुट = 22 गज = 20 मीटर(लगभग)

अपने जनपद मैनपुरी में जमीन (खेत) की माप करने का सूत्र-

एक गट्ठा = 80.4 इंच = 6.7 फुट = 2.44 गज = 2.042 मीटर

एक ज़रीब = 100 कड़ियाँ = (एक कड़ी= 7.92 इंच )= 792 इंच= 66 फुट = 22 गज = 20.125 मीटर(लगभग)

एक बीघा = 20.017 डेसीमल=  810 वर्ग मीटर = 8718.77 वर्ग फुट

एक एकड़ =100 डेसीमल= 40.47 वर्ग मीटर= 435.6 वर्ग फुट

एक हेक्टेयर= 2.47 एकड़= 100 एयर= 12.345 बीघा= 247.128 डेसीमल =10000 वर्ग मीटर(लगभग)= 107639.1 वर्ग फुट 

वर्ग मीटर को वर्ग फुट में बदलने के लिए 10.764 से गुणा करते हैं

एक गट्ठा कितने फुट का होता है? एक ज़रीब कितने मीटर की होती है?एक हेक्टेयर में कितने बीघा होते हैं, एक बीघा कितने वर्गफुट का होता है?एक बीघा मे वर्गमीटरगज कितना होता है? गट्ठा कितना होता है? या बिस्वांसी कितने क्षेत्र को कहते हैं? बीघा क्या होता है? एकड़ क्या होता है? हेक्टेयर क्या होता है?  कच्चा बीघा क्या होता है? और पक्का बीघा क्या होता है? एक बीघा में कितने विस्वा(बिस्‍सा ) होते हैं? एक हेक्टेयर में कितने एयर होते हैं?

उदाहरण- 

भूलेख या तहसील से खतौनी लेने के बाद योग को ध्यान से देखें खतौनी में माप हेक्टेयर में दी जाती है, तो सबसे पहले हेक्टेयर को वर्गमीटर में बदलेंगे और फिर बीघा ज्ञात करने के लिए प्राप्त योग (वर्गमीटर में) को  810 से भाग देंगे (1 बीघा =810 वर्गमीटर) -

माना कि एक खतौनी है जिसका -  योग- 0.4050 हे०

एक गट्ठा कितने फुट का होता है? एक ज़रीब कितने मीटर की होती है?एक हेक्टेयर में कितने बीघा होते हैं, एक बीघा कितने वर्गफुट का होता है?एक बीघा मे वर्गमीटरगज कितना होता है? गट्ठा कितना होता है? या बिस्वांसी कितने क्षेत्र को कहते हैं? बीघा क्या होता है? एकड़ क्या होता है? हेक्टेयर क्या होता है?  कच्चा बीघा क्या होता है? और पक्का बीघा क्या होता है? एक बीघा में कितने विस्वा(बिस्‍सा ) होते हैं? एक हेक्टेयर में कितने एयर होते हैं?

बीघा क्या है ?

बीघा एक पारम्परिक कृषि भूमि की माप की इकाई है। इस इकाई का प्रयोग भारत के उत्तरी राज्यों, नेपाल, बांग्लादेश और ऐसे देशों में जहाँ भारत से प्रवास हुआ है जैसे फिजी में होता है। भारत में गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम और पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में बीघा का उपयोग कृषि भूमि को मापने में होता हैं। हालांकि, यह ध्यान देने योग्य बात है कि इन सभी स्थानों पर ‘बीघा’ शब्द का प्रयोग तो समान है परन्तु मानक एक नहीं है अर्थात अलग-अलग क्षेत्रों में बीघा के क्षेत्रफल में अंतर मिलता है। कई स्थानों पर बीघा के दो रूप देखने को मिलते हैं यथा कच्चा बीघा और पक्का बीघा। आईये कच्चा बीघा (Kachcha Bigha) और पक्का बीघा (Pakka Bigha) को समझते हैं।

राज्य / देश       बीघा की माप

उत्तर प्रदेश       27225 वर्ग फुट

बिहार               27225 वर्ग फुट

राजस्थान          27225 वर्ग फुट

हरियाणा           27225 वर्ग फुट

पंजाब               9070 वर्ग फुट

उत्तराखण्ड       6804 वर्ग फुट

मध्यप्रदेश         12000 वर्ग फुट

झारखण्ड          27211 वर्ग फुट

हिमाचल प्रदेश  8712 वर्ग फुट

पश्चिम बंगाल      14348 वर्ग फुट

गुजरात             17427 वर्ग फुट

नेपाल               72900 वर्ग फुट

फिजी                43460 वर्ग फुट

बांग्लादेश          14400 वर्ग फुट

पक्का बीघा क्या है ? और कच्चा बीघा क्या है ?

पक्का बीघा का प्रयोग व्यापक रूप से किया जाता था। इस बीघा का एक बड़े क्षेत्र या राज्य के लिए एक मानक रूप या पैमाना होता था। जबकि कच्चा बीघा का उपयोग आमतौर पर जमींदारों द्वारा अपने किरायेदारों या पट्टेदारों के साथ काम करते समय किया जाता था। दोनों माप शुरुआती जमींदारों द्वारा ‘मानकीकृत’ किए गए थे और हर जगह अलग-अलग थे। इसको एक उदाहरण के द्वारा समझा जा सकता है कि जैसे किसी जमींदार को राजा या सरकार से 1 बीघा (पक्का) ज़मीन देखरेख करने को मिली तो जमींदार को लगान 1 बीघा का देना होता है, परन्तु जमींदार अपने लाभ के लिए उस 1 बीघा (पक्का) को 3 या 4 बीघा (कच्चा) के हिसाब से उठाता था जिससे उसे तीन-चार गुना लगान प्राप्त होता था। कालान्तर में यही दोनों प्रकार के बीघा क्षेत्रों के आधार पर चलन में आ गये।

Post a Comment

0 Comments