गांव की भौगोलिक स्थिति

 संपर्क मार्ग

सिकंदरपुर गांव राजवाह के किनारे बसा हुआ  है जो पूर्व दिशा में मैनपुरी भांवत कुर्रा मार्ग में एक संपर्क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है और पश्चिम में सैफई पतारा मार्ग में संपर्क मार्ग द्वारा जुड़ा है गांव के दक्षिण में राजवाह गांगसी है जो फसलों की सिंचाई में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करता है




गांव की सीमा

 ग्राम की सीमा पूर्व में मानपुर पश्चिम में जोगपुर उत्तर में अंबरपुर एवं दक्षिण में कोंडर की सीमा से मिलती हैं 

गांव से प्रमुख स्थानों की दूरी

गांव की जिला मुख्यालय मैनपुरी से दूरी लगभग 22 किलोमीटर है एवं तहसील और ब्लॉक करहल से लगभग 19 किलोमीटर दूरी है विधानसभा क्षेत्र  किशनी से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी है और पुलिस थाना कुर्रा मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है गांव के लिए यातायात साधन निजी बस सेवा द्वारा होता है जो जनपद से थाना कुर्रा तक जाने वाली बस से होता है और दूसरे मार्ग तहसील और ब्लाक के लिए सैफई पतारा मार्ग से ऑटो रिक्शा और छोटे मोटर वाहन द्वारा होता है

कृषि/ पशुपालन

गांव के अधिकतर लोग कृषि पर ही निर्भर हैं धान  और गेहूं  यहां की प्रमुख फसलें  हैं आलू  और लहसुन का भी  आंशिक रूप से उत्पादन किया जाता है कृषि भूमि की सिंचाई का मुख्य साधन राजवाह के द्वारा होता है पूर्वी क्षेत्र एवं दक्षिण - पूर्व,  दक्षिण,  और पश्चिम क्षेत्र की भूमि की सिंचाई सुगमता से होती है उत्तर क्षेत्र की कुछ भूमि को नलकूप द्वारा सिंचित किया जाता है

सभी किसान भैंस , बकरी और गाय का पालन करते हैं इन से प्राप्त होने बाले दूध को गांव में स्थित डेयरी केंद्रों पर विक्रय करते हैं  जिससे आय के अन्य स्रोत के रूप में सहायता मिलती है

प्रमुख स्थल

गांव के पूर्व में शिव मंदिर एवं संकट मोचन हनुमान मंदिर स्थित है दक्षिण में मां दुर्गा मंदिर  में विराजमान है और पश्चिम में एक छोटा सा देवी मां का स्थान है

गांव के दक्षिण - पश्चिम भाग में प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित है

तालाब 

गांव में चार बड़े तालाब स्थित हैं वर्षा ऋतु आने पर सभी तालाब जलमग्न हो जाते हैं और तालाबों में खिले हुए जल कुंभी के सफेद और हल्के आसमानी रंग के फूल मनमोहक दृश्य का अनुभव कराते हैं

जल कुंभी सिकन्दरपुर तालाब
जल कुंभी 

Post a Comment

1 Comments